प्रियंका चोपड़ा का बढ़ा हुआ वज़न प्रेगनेंसी की दस्तक? तस्वीरों से उड़ीं अफवाहें
प्रियंका चोपड़ा इस समय कैमरों में कैद हुई अपनी तस्वीरों से परेशान हो जाती हैं। किसी भी एंगल से तस्वीर खिंची और उनके प्रेगनेंट होने की खबरें वायरल हो जाती हैं। लंदन में प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू कुत्तों के साथ टहलते हुए दिखीं। पीछे से कैद उनकी तस्वीरों के बाद फिर से उनकी प्रेगनेंसी की खबर वायरल हो गई।
दरअसल, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने एक ओवरसाइज़ कोट पहन रखा था। और सबको लगा कि शायद प्रियंका कुछ छिपाना चाह रही हैं।

लेकिन अब प्रियंका की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एक जैकेट पहने नज़र आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में भी फैन्स उनके बढ़े हुए वज़न और ढीले कपड़ों को प्रेगनेंसी से जोड़ रहे हैं।
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन फैन्स विराट अनुष्का और सैफ - करीना के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ओर से भी खुशखबरी सुनना चाहते हैं।

हमेशा उड़ती हैं प्रेगनेंसी की अफवाहें
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। जब भी उनका वज़न थोड़ा सा ज़्यादा बढ़ जाता है, माना जाने लगता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ महीनों पहले भी उनकी ये तस्वीर वायरल हुई थी।

मां बनने पर की बात
एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने दिल खोलकर मां बनने पर बात भी की थी। प्रियंका ने ये भी बताया कि अब वो मां बनने के लिए तैयार है और इस लिहाज़ से भी तैयारी कर रही हैं। वो इसका स्वाद चखना चाहती हैं और आने वाले कुछ सालों में ये भी पूरा हो जाएगा।

साथ बिताया शानदार समय
लॉकडाउन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने काफी समय साथ बिताया। ऐसे में जब प्रियंका की ज़्यादा तस्वीरें दिखाई नहीं दीं तो हर किसी ने उनके प्रेगनेंसी की खबरों पर भरोसा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, ये तस्वीर भी प्रियंका - निक के लॉकडाउन के दिनों की है।

जेठ जेठानी भी बने माता - पिता
वहीं प्रियंका चोपड़ा के जेठ - जेठानी, जो जोनस और सोफी टर्नर भी माता पिता बन चुके हैं। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। ऐसे में एक बार फिर से प्रियंका के प्रेगनेंसी की अफवाहें उड़नी ही थी।

निक जोनस का साथ
निक के साथ शादी करने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक से पहले वो हर रिलेशनशिप में खुद को खो देती थीं। लेकिन निक के साथ उनके जीवन में ये बहुत बड़ा बदलाव आया और वो इस बात से काफी खुश हैं।

निक में देखती हैं पिता की छवि
निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।

बढ़ता है वज़न और उड़ती है अफवाह
प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें पिछले साल भी उड़ी थीं लेकिन प्रियंका ने इन खबरों का खंडन यह कह कर किया था कि उनका वज़न बढ़ गया है क्योंकि क्रिसमस के दौरान उन्होंने कुछ ज़्यादा ही खा लिया था। लेकिन लोगों ने उनके मोटापे को प्रेगनेंसी समझ लिया।

मां को भी लगाई डांट
जब पिछली बार प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें उड़ीं थीं तो उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी उन्हें फोन करके इस खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की थी। लेकिन प्रियंका ने अपनी मां तक को नहीं छोड़ा और उन्हें भी फोन पर दो चार बातें सुना दीं।

Pause पर थी ज़िंदगी
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा एक छोटे से Pause पर थीं और आगे आने वाले जीवन की तैयारी में लगी हुई थीं। उन्होंने इस दौरान केवल एक ही फिल्म की और बहुत ज़्यादा छुट्टियों पर गईं।

काम पर फोकस
फिलहाल तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, दोनों ही काम पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन फैन्स को बस इसी बात का इंतज़ार है कि कब वो जीवन के अगले पड़ाव पर कदम रखते हैं। तब तक फैन्स उनकी तस्वीरों से ही खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
