10 करोड़ में भी शाहरूख - सलमान ना बिके ना टिके...इधर सुपरस्टार ने लगाई आग!
ज़ी सिने अवार्ड्स, 2017 का आखिरी जश्न था और इस इवेंट में हर बड़ा सितारा पहुंचा भी और चमका भी। लेकिन एक सितारे के आते ही हर किसी की चमक फीकी पड़ी।
ये सितारा थीं प्रियंका चोपड़ा। खबर थी कि प्रियंका ने अपनी पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए पूरे 5 करोड़ रूपये लिए हैं। अमूमन अवार्ड शो में जाने के लिए शाहरूख - सलमान जैसे बड़े सितारों की कीमत 10 - 12 करोड़ होती है।

हालांकि ये दोनों ही कीमत बहुत ज़्यादा है पर बहरहाल, इस समय बात करते हैं कीमत वसूली की। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पांच करोड़ के बदले, ज़ी सिने अवार्ड्स को पूरी फुटेज दी।
ये कहना गलत नहीं होगा कि आज रात, इस इवेंट की सबसे बड़ी स्टार प्रियंका चोपड़ा लग रही हैं। उनके रेड कार्पेट अवतार से लेकर, स्टेज परफॉर्मेंस तक सब कुछ क्लासी था।


Click it and Unblock the Notifications