प्रियंका चोपड़ा और करीना की दोस्ती!

आप भी हैरत में पड़ गए ना कि ये क्या माजरा है हम आपको बताते हैं दरअसल मुंबई के अंधेरी में एक अवार्ड फंकशन के दौरान प्रियंका ने करीना को अचानक ही हग कर लिया। जवाब में करीना ने भी पॉज़िटीव रेसपॉस किया। लेकिन आस पास देखने वाले लोग हैरत में पड़ गये कि ऐसा क्या हो गया कि इन दोनों की कैट फाइट इतनी आसानी से खत्म हो गई।
बेबो और प्रियंका में झगड़ा फिल्म ऐतराज से हुआ था। फिल्म में प्रियंका के रोल की सबने जमकर तारीफ की और करीना की तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते इनके बीच तना तनी हो गई। इसके बाद पर्सनल लाइफ में शाहिद कपूर ने करीना के बाद प्रियंका को ही चुना जिसके कारण उनकी पर्सनल लाइफ में भी टेंशन होने लगी।
लेकिन आज प्रियंका भी शाहिद से अलग हो चुकी हैं, और उस फिल्म को रिलीज हुए भी काफी समय में भी हो चुका है। हो सकता है इन दोनो को समझ आ गया है कि आपस में मिल कर रहने में ही समझदारी है। अब माजर क्या है ये तो आगे आने वाले समय में पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications