अलग अंदाज में नजर आएंगी प्रियंका

निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'कमीने' में प्रियंका एक अलग अवतार में दिखेंगी। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में आप मुझे ग्लैमर्स अंदाज में नहीं देख पाएंगे, जैसा कि आपने मुझे पहले देखा था।"
फिल्म के बारे में प्रियंका ने बताया, "मैं फिल्म में स्वीटी नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हूं। किरदार के अनुसार ही मेरा लुक बनाया गया है।"
प्रियंका इससे पहले फिल्म 'दोस्ताना' और 'फैशन' में अहम किरदार निभाकर दर्शकों को आकर्षित कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म 'फैशन' के लिए इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है।


Click it and Unblock the Notifications