पिग्गी चोप्स को मिला था चीची का टिकट
राजनीति के गलियारों में सितारों की लोकप्रियता को भुनाने की परंपरा कोई नयी बात नही है अब इसी कड़ी में ताजा नाम जुड़ा है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का। कांग्रेस उन्हें गोविंदा के चुनाव क्षेत्र से लड़ाने पर विचार कर रही थी।
गोविंदा ने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। कांग्रेस चाहती थी कि बालीवुड की सबसे ज्यादा ग्लैमरस और लोकप्रिय अभिनेत्री को उत्तरी मुम्बई क्षेत्र से खड़ा किया जाए।
प्रियंका को पार्टी टिकट देने मे लोगों की काफी सहमति थी यहां तक कि सोनिया गांधी भी उन्हें लेने के पक्ष में थी। लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वो मुम्बई में पली बढी नही है। वहां के युवा वर्ग को समझ नही पाएंगी।
फिलहाल इस क्षेत्र से कांग्रेस ने संजय निरूपम को खड़ा किया है।
कांग्रेस गोविंदा प्रियंका चोपड़ा बालीवुड संजय निरूपम सोनिया गांधी bollywood congress govinda priyanka chopra sanjay nirupam sonia gandhi


Click it and Unblock the Notifications