शाहरुख से पंगा, सलमान संग दोस्ती बढ़ा रहे अर्जुन
प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की गर्लफ्रैंड हैं और अर्जुन कपूर ने सबके सामने जी सिने अवॉर्डस में प्रियंका को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बता दिया तो शाहरुख खान से तो उन्होंने ले लिया पंगा। फिर सलमान खान को उन्होंने अपना अवॉर्ड डेडिकेट करके सलमान खान से दोस्ती बढ़ा ली तो इस तरह अर्जुन ने शाहरुख से पंगा लिया और सलमान से दोस्ती की पींगे बढ़ाईं। अर्जुन कपूर ने कहा कि बर्फी फिल्म देखने के बाद प्रियंका की एक्टिंग से वो बेहद प्रभावित हुए हैं और प्रियंका को ही बेस्ट एक्ट्रेस मानते हैं। अवॉर्ड चाहे जिसे मिले प्रिंयका उनकी फेवरेट हैं। अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके अर्जुन से ये तो उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बारे में और शाहरुख और सलमान के झगड़े के बारे में सब कुछ पता होगा। तो कहीं अर्जुन ऐड़ा बनकर पेड़ा तो नहीं खाना चाह रहे?
दूसरी तरफ अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत भी प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिति चोपड़ा के साथ इशकजादे फिल्म से की थी। तो ये भी हो सकता है कि परिणिति को पटाने के लिए अर्जुन उनकी बहन की तारीफें कर रहे हों। खैर होने को तो काफी कुछ हो सकता है लेकिन अभी सच क्या है और अर्जुन प्रियंका के साथ साथ सलमान को इतना मक्खन क्यों लगा रहे हैं ये तो अर्जुन ही जानें लेकिन हमारी तो अर्जुन को यही राय है कि जरा बचके। इशकजादे फिल्म का हश्र कहीं रियल लाइफ में ना हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications
