अभी शादी नहीं करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने कहा, "यह जानना बहुत मजेदार है कि किस तरह से अफवाहें फैलाई जाती है। यह बात हास्यास्पद है। यकीनन दूसरी लड़कियों की तरह मैं भी किसी दिन विवाह करना चाहूंगी लेकिन मेरी उम्र अभी 20 से 30 साल के बीच है और किसी अभिनेत्री के लिए यह उसकी किशोरावस्था होती है।"
वैसे उन्होंने यह स्वीकार किया है कि उनके माता-पिता उनका घर बसाना चाहते हैं। प्रियंका कहती हैं, "जब से मेरा जन्म हुआ है तभी मेरे माता-पिता मेरी शादी के सपने देख रहे हैं और जब से मैं सयानी हुई हूं तभी से वे किसी भी अन्य पंजाबी परिवार की तरह मीठी बातें कर मुझे इसके लिए मनाने की कोशिश करते रहे हैं।"
क्या वह अगले पांच साल में विवाह करेंगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं अपने जीवन की योजनाएं नहीं बनाती, इसलिए मैं इस विषय में नहीं जानती। जब सही लड़का मिलेगा और जब भाग्य में होगा तब शादी हो जाएगी।" उन्होंने कहा, "मुझे अपने निजी जीवन पर चर्चा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मेरा कभी किसी से संबंध नहीं रहा और न होगा, जब तक कि कोई ऐसा व्यक्ति न हो जिसके बारे में कुछ कहा जा सके।"


Click it and Unblock the Notifications
