चोपड़ा सिस्टर्स में दोस्ती नहीं, क्यों?

आजकल बॉलीवुड में एक और मिस चोपड़ा चर्चा का विषय बनीं हुई हैं और वो हैं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा। जिन्होंने बॉलीवुड में पैर रखते ही सबको जता दिया कि वो भी अपनी और चोपड़ा बहनों की तरह गरम मिजाजी हैं। अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने आते ही जोर-जोर से कहा है कि वह और प्रियंका कजिन जरूर हैं लेकिन उनमें दोस्ती नहीं हैं। इसलिए लोग उन्हें मीरा के नाम से ही जाने तो बेहतर होगा क्योंकि वो प्रियंका का फायदा नहीं उठाना चाहती हैं।

जिसके बाद फिल्मी पंडितों ने कहना शुरू कर दिया कि शायद यह मीरा का गुस्सा है जो कि प्रियंका के लिए निकाल रही हैं क्योंकि दौलत और शौहरत की बुलंदी में बैठी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मीरा के करियर में मदद नहीं की वरना मीरा साउथ की फिल्में क्यों करती? प्रियंका की दूसरी सिस्टर परिणीति की तरह यशराज जैसे किसी बड़े बैनर के साथ शुरूआत करती।

मीरा को आज सतीश कौशिक की फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' तमिल की सफल फिल्म 'अनबे आरुइयर' की वजह से मिली है, जिसमें उनका लीड रोल था। इसलिए शायद मीरा बार-बार कह रही हैं कि वो बॉलीवुड में सफल अपने दम पर होंगी इसलिए वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रही हैं कि वह और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त नहीं हैं और ना ही अच्छे दुश्मन हैं।

वैसे अगर मीरा मैडम वाकई में ऐसी बात है तो इसके लिए आपकी दाद देनी चाहिए क्योंकि जहां भाई-भतीजे वाली फिल्मी दुनिया में हर दिन कोई स्टार पुत्र या पुत्री लांच होती है औऱ लोग दूर-दूर से रिश्ते निकालते हैं, उनमें से आप सबसे अलग है। उम्मीद करते हैं जो बेबाकी और आत्मविश्वास आपकी जबान में हैं, वही सब आपकी एक्टिंग में भी दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X