..................... Priyanka Chopra to do babli Badmash Hai in shootout at wadala, कैटरीना-करीना से पंगा लेने चलीं प्रियंका - Hindi Filmibeat

कैटरीना-करीना से पंगा लेने चलीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अब एक नया तीर छोड़ा है। वो पहली बार किसी फिल्म में आइटम सॉंग करने को तैयार हुई हैं। फिल्म का नाम है शूटआउट एट वडाला जिसका निर्देशन कर रहे हैं संजय गुप्ता। प्रियंका ने पहले तो इस आइटम सॉंग को करने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में गाने के लिरिक्स देखने के बाद उन्होंने हां कर दी है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर प्रियंका आइटम सॉंग क्यों करना चाहती हैं। कहीं पिछले साल कैटरीना कैफ और करीना कपूर द्वारा किये गये हिट और सेक्स आइटम सॉंग को देखने के बाद प्रियंका के भी मन में पटाखा बनने की इच्छा तो नहीं जागी है। पिछले साल प्रिंयका चोपडा़ अपनी फिल्म बर्फी में अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म में उनका किरदार बहुत ही सीधा सादा और बेहतरीन था। लेकिन अब लगता है प्रियंका कुछ रंगभरे काम भी करना चाहती हैं।

करीना कपूर और कैटरीना कैफ ने पिछले साल अपनी फिल्मों जैसे अग्निपथ, दबंग 2, हिरोइन जैसी फिल्मों में काफी हॉट आइटम सॉंग किये थे जबकि प्रियंका हमेशा कुछ गिने चुने किरदार ही निभाती रहीं। लेकिन इस साल प्रियंका भी आइटम सॉंग करके दिखाना चाहती हैं कि वो किसी से कम नहीं हैं। अब प्रियंका सोनाक्षी तो हैं नहीं कि छोटे कपडे़ या फिर फिटिंग के कपड़े पहनने से उनका बढ़ा हुआ वजन लोगों को दिख जाएगा। हमारी प्रियंका भी हैं स्लिम ट्रिम और सेक्सी तो आइटम सॉंग करने में उन्हें क्या मुश्किल होगी।

प्रियंका चोपड़ा जिस गाने पर परफॉर्म करने जा रही हैं उसके बोल हैं बबली बदमाश है। संजय गुप्ता ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा "प्रियंका चोपड़ा हमारे जबरदस्त गाने बबली बदमाश है पर परफॉर्म करेंगी। यह गाना म्यूसिक डायरेक्टर अनु मलिक ने बनाया है।" फिल्हाल संजय गुप्ता तो बेहद खुश हैं कि प्रिंयका चोपड़ा उनकी फिल्म में आइटम सॉंग करने को तैयार हो गयी हैं। इस गाने को सुनिधि चौहान गाएंगी और इसकी शूटिंग गुड़गांव के फिल्म सिटी में की जाएगी। संजय गुप्ता ने कहा कि वो इस आइटम सॉंग को फिल्म की पब्लिसिटी में यूज करेंगे। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X