चिकनी चमेली बनी कैट ने प्रियंका का मन बदला

priyanka chopra
शीला और चिकनी चमेली बन कर कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। फिल्म उनी हिट नहीं हो पाती जितना कैट का आयटम नंबर हो जाता है। कैट की इस पॉपुलेरिटी को देखते हुए अब प्रियंका चोपड़ा ने भी आयटम नंबर करने का मन बना लिया है।

प्रियंका ने एक नियम बना रखा है कि चाहे कुछ भी हो उन्हें आयटम नंबर नहीं करना है। उन्होंने कई ऑफर्स भी ठुकरा दिए हैं। प्रियंका का मानना है कि आयटम नंबर के बजाय एक्टींग पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन अब उनकी सोच बदल रही है।

‍सूत्रों की माने तो प्रियंका की फिल्म में कैट के आयटम नंबर को देख कर प्रियंका के होश उड़ गए हैं। कैट को इन गानों पर परफॉर्म करने के लिए अवॉर्ड फंक्शन या न्यू ईयर पर होटलों में भी बुलाया जाता है और जिसके लिए कैट करोड़ों रुपये भी लेती हैं।

अब खुद प्रियंका ऐसा तड़कता फड़कता आयटम नंबर करना चाहती हैं जो उन्हें शीला, मुन्नी, चमेली और जलेबीबाई से आगे ले जाए। चलो देर से ही सहीं प्रियंका का मन तो बदला। अब हो सकता है जल्द ही वो किसी आयटम नंबर में नजर भी आ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X