डॉन से दूर होकर टाईगर से नजदीकी बढ़ा रही हैं प्रियंका

कुछ दिनों पहले सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ प्रियंका करन जौहर की जन्मदिन पार्टी में नज़दीकियां बढ़ाती हुईं दिखीं और उसके बाद अर्पिता ने अपनी और प्रिंयका की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा "लोग बिना किसी काम के भी दोस्त हो सकते हैं।" आश्चर्य की बात तो ये है कि कुछ साल पहले तक सलमान और प्रियंका एक दूसरे के साथ नज़र आने में भी कतराते थे और एक दूसरे के बारे में बात भी नहीं करते थे। इसकी वजह थी कि सोहेल खान की फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में सोहेल प्रिंयका को लेना चाहते थे लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया था। उसके बाद नमस्ते लंदन के लिए भी निर्देशक की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा ही थीं लेकिन सलमान ने उस समय निर्देशक से बात करके उन्हें कहा कि कैटरीना को इस फिल्म मे लें।
उसके बाद एक बार करन जौहर के शो कॉफी विद करन में प्रियंका ने कहा "मिस्टर खान-इसी नाम से मैं उन्हें बुलाती हूं को मुझसे कुछ प्राब्लम है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो क्या है। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि मिस्टर खान क्यों मुझसे नाराज हैं और मुझे इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता क्योंकि मैने कई बार सब कुछ ठीक करने की कोशिश की है लेकिन वो कभी आगे नहीं आए।"
कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के गैलेक्सी बंगले के बाहर आधी रात के करीब प्रिंयका की कार देखी गई और फिर सुबह के करीब 5 बजे प्रियंका और सलमान एक साथ फ्लैट के बाहर निकलते हुए दिखे फिर दोनों ने एक दूसरे को गुडबाय कहा और प्रियंका अपनी कार से निकल गईं। सूत्रों के अनुसार सलमान खान के साथ नजदीकियां बढाने के पीछे प्रियंका का मकसद ये है कि सलमान अपनी अगली फिल्म के लिए प्रियंका का नाम दें क्योंकि इस वक्त प्रियंका के पास काम की कमी है। और आखिरकार बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि सलमान खान से दोस्ती उनके करियर को सफलता की ऊचाइंयों तक पहुचा सकती है। अब सलमान प्रियंका के लिए क्या करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा फिल्हाल देखिये कि कैटरीना को सलमान और प्रियंका की दोस्ती कितनी रास आती है।


Click it and Unblock the Notifications