प्रियंका चोपड़ा ने करवाई नाक की मरम्मत
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। लोगों को प्रियंका की नई नाक की झलक सलमान खान के 'बींग ह्यूमन" शो के दौरान देखने को मिली।
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरे देखें
इस शो में जब प्रियंका आई तो लोगों को उनका चेहरा पहेल से ज्यादा खूबसूरत नजर आया। गौर करने पर पता चला कि प्रियंका की ये खूबसूरती उनकी पहले से ज्यादा सुंदर नजर आ रही नाक की बदौलत है और बस फिर क्या था लोगों को ये जानने में देर नहीं लगी कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवा ली है।
वैसे प्रियंका पहले भी अपनी नाक को ज्यादा आकर्षक बनवाने के लिए सर्जरी करवा चुकी हैं। मगर इस बार करवाई गई सर्जरी का साफ असर प्रियंका के चेहरे पर देखा जा सकता है क्योंकि वो पहले से ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। सुनने में तो ये भी आया है कि हाल ही में प्रियंका लंदन की लंबी छुट्टी पर थीं और उन्होंने वहीं अपनी नाक ठीक करवाई है।
खैर जो भी हो प्रियंका बॉलीवुड की कोई पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया हो। इससे पहले श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी और कोएना मित्रा भी अपनी नाक की सर्जरी करवा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications