मेरे लिए प्रियंका एक 'रत्न' है
हमारी पिगी चोप्स उर्फ़ प्रियंका चोपडा़ ने हाल ही में एक ज्वेलेरी स्टोर का उद्घाटन किया है और इसी समारोह में उन्होंने बताया कि जब वो छोटी थी तब उसके हाथ में एक पुखराज की अंगूठी थी.
एक दिन अचानक ही उसकी मासी ने उस अंगूठी की इतनी तारीफ़ कर दी कि जोश में आकर पिगी चोप्स ने वो अंगूठी अपनी मासी को दे दी. औरतो और मासी ने बड़ी ही सरलता से ले भी ली.
इसके बाद सभी ने प्रियंका से कहा की तुमतो बहुत बड़ी धर्मात्मा हो. बाहर सेतो प्रियंका बहुत खुश लग रही थी लेकिन अन्दर ही अन्दर उसे बहुत दुःख भी हो रहा था.
गौरतलब है की प्रियंका की मासी को उस रत्न से इतना फायदा हुआ कि उन्होंने प्रियंका का नाम ही 'रत्न' रख दिया.


Click it and Unblock the Notifications