प्रियंका एक ब्रांड है, गौरी खान की कोई पहचान नहीं
प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान की पत्नी गौरी के बीच शाहरुख को लेकर जंग आज भा जारी है। प्रियंका के साथ शाहरुख के अफेयर की खबरें जब से गौरी के कानों तक पहुंची है तब से गौरी प्रियंका को हर बात पर नपंसद करने लगी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो प्रियंका को खिलाफ बॉलीवुड के कई लोगों को खड़ा कर लिया है।
गौरी के पक्ष में आज बॉलीवुड की कई हस्तियां खड़ी हो चुकी हैं। प्रियंका को स्टार पत्नियां सुजैन रोशन, ट्विंकल खन्ना नापसंद करने लगीं। इतना ही नहीं करण जौहर ने भी गौरी के चलते प्रियंका से किनारा कर लिया है। लेकिन अब प्रियंका के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हो गए हैं।
उनका कहना है कि गौरी को प्रियंका से खुलकर बात करनी चाहिए और इस समस्या का समाधान खोजना चाहिए। इतना ही नहीं प्रियंका की एक दोस्त ने तो यह भी कह दिया है कि अगर गौरी अपने पति के साथ रिश्ते के मामले में असुरक्षित महसूस करती हैं तो इसमें प्रियंका की कोई गलती नहीं है। गौरी को प्रियंका को बार बार निचा गिराने के बजाए उसके साथ बात कर लेना चाहिए।
प्रियंका की दोस्त ने सभी स्टार की पत्नियों के लिए लिखा है कि, 'प्रियंका ब्रांड हैं। और इन स्टार पत्नियों ने अब तक कोई भी उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं। वह आज भी अपने पति के नाम से ही पहचानी जाती हैं।'
आपको बता दें कि इनदिनों रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म के अलावा प्रियंका के पास कोई दूसरी फिल्म नहीं है। वह अगस्त तक कोई भी फिल्म साइन करने के मूड में नहीं दिख रही हैं। और वह इस खाली समय में अपना म्यूजिक एलबम बनाने बनाने की तैयारी में लग चुकी है।
प्रियंका और गौरी की ये तनातनी काफी पुरानी हो चुकी है, लेकिन आज एक्ट्रेस की दोस्त की वजह से एकबार फिर यह बात सबके सामने है कि कुछ तो गड़बड़ आज भी चल रही है क्या ऐसे में प्रियंका से गौरी को बात करनी चाहिए या फिर इसी तरह उन्हें हर बात पर निचा दिखान चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











