'मेरा यह वर्ष बेहतर शुरू हुआ'

चोपड़ा ने कहा, "मेरे लिए इस साल की शुरुआत शानदार रही। मेरे लिए पुरस्कार बहुत मायने रखते हैं क्योंकि वे कड़ी मेहनत को मान्यता प्रदान करते हैं। यही वजह मुझे इनसे बहुत प्रोत्साहन मिलता है।"
उन्होंने कहा, "मैं पिछले लगभग पांच साल से फिल्मी दुनिया में हूं इसलिए मेरे लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पाना बहुत आश्चर्य का विषय था। एशियाई फिल्मोत्सव में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का क्षण था।"
उल्लेखनीय है कि गत महीने चोपड़ा को हांगकांग में आयोजित थर्ड एनुअल एशियन फिल्म अर्वाड्स की ओर से उत्कृष्ट भागीदारी के लिए नील्सेन बॉक्स ऑफिस अवार्ड दिया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री व स्टार स्क्रीन अवार्ड समेत कई अन्य पुरस्कार भी हासिल हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications