..................... Priyanka Chopra has donned a desi avatar for Ranbir not Shahrukh | शाहरूख नहीं रणबीर के लिए प्रियंका बनीं देवी - Hindi Filmibeat

शाहरूख नहीं रणबीर के लिए प्रियंका बनीं देवी

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा, एक पेप्सी एड को लेकर काफी चर्चित है, कहा जा रहा था कि प्रियंका ने यह एड अपने प्यारे दोस्त शाहरूख खान के लिए किया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने यह एड रणबीर कपूर के लिए किया है, चौंक गये ना, लेकिन अंदर की खबर रखने वाले तो यही कह रहे हैं कि यह एड रणबीर के कारण प्रियंका ने किया है।

अब आप पूछेंगे कि यह कैसे? तो हम आपको बताते हैं, दरअसल रणबीर कपूर, पेप्सी के एड का विज्ञापन करते हैं, जिसमें वह एख मीडिल क्लास व्यक्ति का चरित्र निभा रहे हैं, यह एड खासा लोकप्रिय हुआ है और रणबीर, प्रियंका के काफी गहरे संबंध बताये जाते हैं। दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन तो नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन तो जरूर हिट है, इसलिए प्रियंका ने यह एड किया है।

इस एड में प्रियंका,देवी के रूप में हैं और मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गयी साड़ी पहने नजर आ रही हैं तो वहीं उन्होंने काफी भव्य मेकअप कर रखा है। कहा जा रहा है कि प्रियंका इन दिनों कपूर खानदान की काफी करीब मानी जाती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका नीतू कपूर को काफी पसंद है, इसलिए रणबीर-प्रियंका की दोस्ती परवान चढ़ रही है। देखते हैं इन बातों में कितनी सच्चाई है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X