प्रियंका चोपड़ा नाराज हैं आदित्य से

लेकिन प्रियंका के सपने धरे के धरे रह गये। साथ ही यशराज बैनर की राह उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो गयी। हम आपको बता दें कि आज कल कैटीना कैफ यशराज फिल्म्स की फेवरेट बनी हुई है हाल ही में कैट को इस कैम्प ने अपनी तीन फिल्मों के लिए साइन किया है, कैट हाल ही में इमरान खान के साथ 'मेरे ब्रदर की दुलहन', 'एक था टाइगर' में सलमान के साथ और एक फिल्म में शाहरूख खान के अपॉजिट भी काम कर रहीं हैं।
प्रियंका को इस बात से हैरानी हो रही है कि इन तीनों फिल्मों में से एक भी फिल्म के लिए प्रियंका को नहीं पुछा गया क्यों?
वैसे प्रियंका आप यशराज फिल्म में ना सही लेकिन आप तो बड़े स्टार्स के साथ आने वाले समय में पर्दे पर तो धमाल मचाने ही वाली हैं। जी हां प्रियंका किंग खान के साथ 'डॉन 2', ऋतिक के साथ 'अग्निपथ' और रणबीर के साथ 'बरफी' में आ रही हैं इतना ही नहीं खबर तो यह भी आ रही है कि शाहरुख के साथ 2 नई फिल्में भी साइन की हैं।
अरे प्रियंका आदित्य ने आपको भाव नहीं दिया तो क्या हुआ आपके लिए शाहरूख खान तो है!


Click it and Unblock the Notifications