गुंडे में प्रियंका का देसी रुप!
बॉलीवुड की जंगली बिल्ली यानी प्रियंका चोपड़ा अभी तक कई हिट फिल्में देकर और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बेहतरीन एक्टिंग प्रतिभा को साबित कर चुकी हैं। अब खबर है कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'गुंडे' में एक टिपिकल देसी गर्ल का किरदार निभाएंगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में के साथ दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन किया है अब्बास जफर ने। गुंडे फिल्म में प्रिंयका के किरदार के बारे में अभी तक पूरी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रियंका हाल ही में जब कोलकाता फिल्म की शूटिंग के लिए गयीं तो उन्हें वहां पर देसी अंदाज़ में देखा गया।
सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में प्रियंका चोपड़ा ने बिल्कुल देसी और गांव की लड़की की ड्रेस पहन रखी थी और वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अग्निपथ में भी कुछ यही अंदाज दिखाया था। लेकिन उसमें प्रिंयका का किरदार सिर्फ देसी गर्ल का टच लिये था। गुंडे में प्रिंयका के गेट अप को देखकर यही लग रहा है कि प्रिंयका चोपड़ा इस बार तो बिल्कुल देसी गर्ल बनकर लोगों का दिल लूटने वाली हैं।
पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी को ऑस्कर्स नॉमिनेशन में भेजा गया था लेकिन फिल्म ऑस्कर्स में पहुंच ना पाई। हालांकि फिल्म में प्रिंयका चोपडा़ की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। इस साल भी प्रिंयका चोपड़ा कई अच्छी और बडे़ बैनर की फिल्मों में नज़र आएंगी। सबसे पहले तो वो संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में पहली बार एक बड़ा ही हॉट आइटम नंबर करती दिखेंगी और उसके अलावा प्रियंका के हाथों में अभी जंजीर, क्रिश 3, मैरी कॉम बायोपिक और मिलन टॉकीज जैसी फिल्मे हैं। सभी फिल्मों में प्रिंयका के किरदार काफी अलग अलग शेड्स लिए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












