प्रियंका हैं शादी करने को बेकरार, इंतजार है मिस्टर राइट का
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि जैसे ही उन्हें अपने पसंद का लड़का मिल जाएगा, वह बिना किसी देरी के शादी कर लेंगी।
अपनी सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना शर्मा की शादी की खुशी में पार्टी देने जा रहीं प्रियंका ने कहा कि उनकी शादी सिर्फ वक्त की बात है क्योंकि उन्हें अभी अपने मिस्टर राइट का इंतजार है। प्रियंका को हाल ही में बिग सीबीएस चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'इंडियाज ग्लैम दिवा' में ग्लैम दिवा भी चुना गया है।
प्रियंका आने वाले दिनों में कुणाल कोहली की फिल्म तेरी मेरी कहानी में दिखेंगी, जिसमें उनके साथ उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका की रणबीर कपूर के साथ फिल्म बर्फी और और रितिक रोशन के साथ क्रिश 2 में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications