दीपिका की नकल कर रहीं प्रियंका, सलमान की भारत में तगड़ी फीस, चौंक जाएंगे आप!

हाल ही में क्वांटिको के एक सीन की वजह से विवादों में आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका अब दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर चल रही हैं। दीपिका की बराबरी करते हुए प्रियंका ने भी अपनी फीस आसमान पर पहुंचा दी है। सलमान खान की फिल्म भारत के लिए प्रियंका ने इतनी मोटी फीस ली है कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। प्रियंका की ये डिंमाड सुनकर खुद फिल्म मेकर्स भी सकते में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें जैसे-तैसे तैयार ही होना पड़ा।

[रेस 3 नहीं इस फिल्म को लेकर सलमान का बड़ा ऐलान, आज रिलीज होगा टीजर, होगा तगड़ा बवाल]

एक अंग्रेजी पोर्टल की मानें तो प्र‍ियंका को फिल्म भारत के लिए 12 करोड़ फीस दी जा रही है। हैरानी वाली बात ये है कि प्र‍ियंका की टीम ने 14 करोड़ की ड‍िमांड रखी थी, जिसे 12 करोड़ रुपये तक लाकर सेट किया गया है। बता दें कि प्र‍ियंका को मिल रही 12 करोड़ फीस पद्मावत में दीप‍िका को मिली फीस के बराबर है। अब तक फिल्म इंडस्ट्री में दीप‍िका पादुकोण के नाम हाईएस्ड पेड फीमेल एक्ट्रेस का ख‍िताब था। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंयका ने खुद कहा था कि 'मुझे मेल एक्टर से कम फीस लेना पसंद नहीं है लेकिन कभी मुझे मेरे कोस्टार की फीस की 5 फीसदी भी मिली है।'

priyanka-chopra-demanded-high-fees-salman-khan-film-bharat

बता दें, भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। फिल्म का बजट 180 करोड़ तक रखा गया है। अली अब्बास जफर ने कहा, भारत की कहानी बहुत ही शानदार है। सलमान खान का किरदार भी बेहद ख़ास है.. हमने तय किया है कि इस फिल्म में सलमान को 5 नए लुक देंगे। यह सभी अवतार फिल्म के लिए अहम सीन होंगे। खास बात ये भी है कि इस फिल्म में 17 सालों बाद प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान साथ दिखाई देंगे। आगे जानें सलमान-प्रियंका की भारत के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X