पापा भी नहीं पहचान पाये अपनी प्रियंका लाडो को

देखें : सोनम के 'सुपर डैड' अनिल
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ" में प्रियंका 18 से 65 वर्षीय महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर शादी करती हैं और अपने पतियों को मौत के घाट उतार देती हैं। मेकअप इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए खासतौर से विदेश से मेकअप मैन बुलवाए गए हैं। इन्होंने कितना बढ़िया काम किया है, इसका अंदाजा पिछले दिनों लगा जब प्रियंका के पिता ही उन्हें नहीं पहचान पाए।
देखें : रेस-2 में प्रियंका चोपड़ा
कुर्ग में इसकी शूटिंग चल रही है और कुछ दिन अपनी बेटी के साथ बिताने के लिए प्रियंका के पिता वहाँ जा पहुँचे। उस दिन प्रियंका 65 वर्षीय महिला की भूमिका निभा रही थी और उनका मेकअप किया हुआ था। प्रियंका के पिता जब सेट पर पहुँचे तो वे अपनी बेटी को पहचान नहीं पाए। जब प्रियंका ने उन्हें खुद कहा अरे पापा मैं ही हूँ आपकी बेटी तब कहीं जाकर उनके पिता को यकीन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications