100 बार पानी में गोते लगाकर, 9 साल की कड़ी मेहनत के बाद, ये बॉलीवुड हसीना बनी स्कूबा डाइविंग की मास्टर

बॉलीवुड में बहुत कम ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी अपना करियर बनाने के बारे में सोचा हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बता रहे हैं जिसने 9 साल की कड़ी मेहनत और 100 बार से भी अधिक पानी में डुबकियां लगाकर स्कूबा डाइविंग की मास्टर होने का सर्टिफिकेट अपने ना करवा लिया है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि 'ऊंचाई' फिल्म की हीरोइन और प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा हैं।
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पानी के बीचो-बीच वे गोते लगा रही हैं। ये वीडियो पोस्ट करते हुए परिणीति ने लिखा कि अब मैं स्कूबा डाइविंग की मास्टर बन गई हूं। उन्होंने लिखा, यह किसी सपने के सच होने जैसे है। 9 साल के बाद मेरा ये सपना पूरा हुआ है। इन 9 सालों में फोकस, रेस्क्यू ट्रेनिंग और हार्ड वर्क का ही नतीजा है कि मैं आज इस मुकाम पर हूं।
उन्होंने लिखा, मैं आज वाकई सम्मानित महसूस कर रही हूं,मुझे मेरे सपने को साकार होने में मदद करने के लिए स्कूबा डाइवर्स को इस मौके पर थैंक्स कहना चाहूंगी जिनके लगातार सपोर्ट ट्रेनिंग और मदद ने ट्रेनिंग को शानदार बनाया। साथ ही, मुझे वह सब कुछ सिखाने के लिए जो मैं जानता हूं, अनीस और शमीन अदनवाला का धन्यवाद। आप हमेशा के लिए मेरे डाइव पेरेंट्स हैं! अब से आप सब मेरा परिवार हैं। पोस्ट के अंत में परिणीति ने लिखा कि अब मैं दोबारा डाइविंग के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
बता दें, वीडियो में परिणीति चोपड़ा पूल में डुबकी लगाती नजर आ रही है, साथ ही उनकी ट्रेनिंग की कुछ झलकियों को भी देखा जा सकता है। उसके अलावा वे ट्रेनिंग के दौरान रेस्क्यू करते हुए, समुद्र में गोता लगाते हुए मछलियों के बीच, अपने 9 सालों के सफर को परिणीति ने बेहद खूबसूरत अंदाज में वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। वीडियो की कुछ झलकियों में, परिणीति अपने सर्टिफिकेट को सीने से लगाकर लेटी हुई नजर आ रही हैं तो कहीं आईडी कार्ड जो कि एक मास्टर स्कूबा डाइविंग को सर्टिफाइड होने पर दिया जाता है, को चूमती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications