जब सलमान की फिल्म मिले तो कोई वो क्यों करे, ये ना करे!
कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि सलमान खान की भारत के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है लेकिन फिर खबर आई थी कि भारत में श्रद्धा कपूर को फाइनल कर लिया गया है।
लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि इसका मतलब फिल्म में हीरोइन का ज़्यादा रोल नही है। लेकिन श्रद्धा ने खुद इन खबरों का खंडन किया कि उन्हें ऐसी कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई है।

अब एक बार फिर खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको की जगह, सलमान खान की भारत पर विचार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने ये प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है। फिल्म एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है।
फिल्म की स्क्रिप्ट तगड़ी है और प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म में ज़ोरदार धमाका करने वाली है। वैसे सलमान और प्रियंका एक साथ 10 साल बाद परदे पर दिखाई देंगे।
सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अतुल अग्निहोत्री।
यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं


Click it and Unblock the Notifications

