दिल धड़कने दो छोड़, क्वांटिको की ओर चलीं प्रियंका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हॉलिवुड तक का सफर काफी मेहनत और सफलता के साथ तय किया है। इंडिया ही नहीं बल्कि अब तो विदेशों में भी प्रियंका चोपड़ा के फैंस की तादाद बढ़ती जा रही है। इस वक्त प्रियंका यूएस में अपने नये शो क्वांटिको के लिए गयी हुई हैं और यहां उनकी फिल्म दिल धड़कने दो के प्रमोशन का भी वक्त करीब आ रहा है।
5 जून को रिलीज होने जा रही दिल धड़कने दो को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। जाहिर है कि फिल्म मे इतनी जबरदस्त स्टारकास्ट है तो दर्शकों का उत्साहित होना लाजिमी है। लेकिन इसी समय प्रिंयका चोपडा के क्वांटिको को लेकर बढ़ रहे उत्साह के चलते ये लग रहा है कि कहीं दिल धडकने दो को क्वाटिंको की वजह से सफर ना करना पड़े।
साल 2015 की शुरुआत से ही कई बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं ऐसे में दिल धड़कने दो को लेकर दर्शक थोड़ा डरे हुए हैं। यूं तो जोया अख्तर की फिल्म होने के नाते दिल धड़कने दो के हिट होने की पूरी गुंजाइश है लेकिन फिर भी।
प्रियंका चोपड़ा के व्यस्त स्केड्यूल को देखते हुए यूं लग रहा है कि कहीं वो प्रमोशन के वक्त भी गायब ना हो जाएं। वैसे प्रिंयका चोपड़ा एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और लोगों को पता है कि वो हमेशा ही अपनी फिल्मों की शूटिंग से लेकर उनके रिलीज होने तक काफी सचेत रहती हैं। देखते हैं इस बार हॉलीवुड और बॉलिवुड के चक्कर में प्रियंका कितना प्रोफेशनलिज्म दिखा पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
