VIDEO: जब प्रियंका वापस बन गईं बच्ची और चलाया कागज की कश्ती!
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा की दो फिल्में आने वाली हैं। जून में जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' और दिसंबर में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी'। दोनों ही फिल्मों को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं। बहरहाल, वे दिल धड़कने दो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इसी प्रमोशन के दौरान प्रियंका की एक मजेदार वीडियो हमारे हाथ लगी, जिसमें प्रियंका किसी बच्ची से कम नहीं नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कागज के नाव तैराते नजर आ रही हैं।
PICS: कैमरे के पीछे सेट पर क्या करते हैं 'दिल धड़कने दो' के सितारे
बता दें, प्रियंका फिल्म प्रमोशन के लिए रेडियो मिरची मुंबई पहुंची हुई थी। जहां यह मजेदार वीडियो बनाया गया है। बहरहाल, उम्मीद है प्रियंका फैंस इसे देखकर काफी खुश होंगे। आखिर, फिल्मों में गंभीर किरदार निभाने वाली प्रियंका का यह रूप काफी कम ही देखने को मिलता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


