बाजीराव-मस्तानी के सेट पर कौन कर रहा है प्रियंका चोपड़ा का पीछा!
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे बाजीराव की पत्नी यानि की मराठी प्रिंसेस काशीबाई की भूमिका में दिखेंगी।

लेकिन यहां बात हो रही हैं कि कौन है जो प्रियंका को आजकल हर जगह फॉलो कर रहा है.... तो बता दें, यह हैं प्रियंका के नए मराठी डिक्शन ट्रेनर। जी हां, ये ट्रेनर बाजीराव के सेट पर हमेशा प्रियंका के साथ ही होते हैं, चाहें प्रियंका सेट पर हों या डबिंग कर रही हों।
दरअसल, प्रियंका फिल्म में मराठी किरदार निभा रही हैं और वो चाहती हैं उनके किरदार में किसी तरह की कोई कमी न हो। वह अपने उच्चारण पर पूरा ध्यान रखना चाहती हैं। हालांकि प्रियंका ने फिल्म शुरू होने से पहले भी मराठी ट्रेनिंग ली थी, लेकिन छोटी से छोटी गलती भी न हो, इसीलिए प्रियंका ने ट्रेनर रख लिया है।
VIDEO: दीपिका- प्रियंका के डांस फेस-ऑफ पर माधुरी दीक्षित ने कहा..
खबरों की मानें तो, प्रियंका के ट्रेनर हर जगह उन्हें फॉलो कर रहे हैं। शूट के सिलसिले में प्रियंका को देश के साथ साथ विदेश भी जाना पड़ रहा है। लिहाजा, प्रियंका ने अपने निर्माताओं से स्पेशल परमिशन ले रखी है, ताकि वे अपने ट्रेनर को भी साथ ले जा सकें।
बाजीराव- मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

