Ouch..प्रियंका चोपड़ा ने किया शाहरुख खान को कॉपी..वो भी बेवॉच में!
प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान को बेवॉच में कॉपी किया है। जी हां अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा तो खुद ही पढ़िए।
प्रियंका चोपड़ा की बेवॉच अगले महीने 10 मई को रिलीज होने वाली है। हर कोई प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के लिए सुपरएक्साइटेड हैं। हाल में फिल्म का पोस्टर आया है, आपने भी देखा हो। प्रियंका चोपड़ा उसमें बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन क्या आपको वो पोस्टर जाना पहचान लगा?
[ Ooo..तो अब सोनू निगम अपनी पैंट उतारेंगे! ]
चलिए हम आपको समझाते हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्टर को देखकर आपको अगर नहीं याद आया तो बता दें कि हुबहु शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर जैसा है जिससे शाहरुख को बॉलीवुड में अलग ही पहचान मिली थी।आप भी नीचे तस्वीरों में देखिए कैसे दोनों पोस्टर एक जैसी है।

अब इसे जानबुझ कर ऐसी बनाया गया या ये महज इत्तेफाक है ये तो प्रियंका चोपड़ा ही बता सकती हैं। लेकिन इतना जरूर है कि प्रियंका चोपड़ा इस पोस्टर में लग कमाल की रही हैं। वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते हैं और सोचने वाली बात है कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही फिल्म में विलेन हैं।


Click it and Unblock the Notifications