Just In: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कर ली है शादी, पहली तस्वीर तोड़ कर हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 25 अगस्त को सगाई कर ली और इसके बाद से फैन्स बस उनकी शादी की खबर का इंतज़ार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों जोधपुर में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जोधपुर की सबसे शानदार लोकेशन पर बने एक होटल की बुकिंग भी 200 मेहमानों के लिए पूरी हो चुकी है।

लेकिन अब इंटरनेट पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसके मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, शादी कर चुके हैं। ये शादी की तस्वीर, लास वेगास के वेडिंग चैपल के बाहर है जहां लोग ईसाई परंपरा के अनुसार, चर्च में शादी करते हैं। और प्रियंका के परिधानों से लग रहा है कि उन्होंने चर्च की रस्में पूरी कर ली हैं।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-already-married-las-vegas-pic-goes-viral

एक पुराने फिल्मफेयर इंटरव्यू की मानें तो प्रियंका चोपड़ा, 6 बार शादी करना चाहती हैं। इनमें से एक शादी तो वो अपने दादाजी के घर अंबाला में करना चाहती हैं। ये प्रियंका की पारंपरिक रस्मों और रिवाजों वाली, ढोल ताशों वाली, दोस्त - रिश्तेदारों वाली और परिवार वाली शादी होगी।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने चर्च में शादी की बात भी कही थी। वो एक काले रंग के आउटफिट में ये शादी करना चाहती थी। अब ये शादी हुआ या नहीं पता नहीं, लेकिन उनकी तस्वीर देखकर फैन्स पागल हुए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X