FINALLY: प्रियंका ने मैडमजी के लिए बॉलीवुड के खान को ही साइन किया?
प्रियंका चोपड़ा अब प्रोड्यूसर बन गई हैं इसमें कोई नई बात नहीं है। अपनी फिल्म मैडमजी की कमान वो मधुर भंडारकर को सौंप चुकी हैं। फिल्म के लिए स्टारकास्ट की तलाश की जा रही है। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने कहा था कि किसी भी खान को अफॉर्ड करना उनके बस के बाहर है।
लेकिन प्रियंका का क्लास और टेस्ट खान से कम कभी कहां रहा है। तो फाइनली इतनी ना नुकुर के बाद उन्होंने एक खान को अपनी फिल्म मैडमजी के लिए साइन करने का मन बना लिया है। और ग़ौर करिएगा जनाब इस खान का इफेक्ट जो बॉलीवुड पर हुआ है वो तो सब जानते हैं।
बात हो रही है पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की जो अब उतने ही बॉलीवुड के हैं जितने कि पाकिस्तान इंडस्ट्री के। ज़िंदगी चैनल पर ज़िंदगी ग़ुलज़ार है और हमसफर के बाद खूबसूरत में उनकी फैन फॉलोइंग ताबड़तोड़ बढ़ गई।
ALSO READ: प्रियंका - कंगना और TOP 10 महिला किरदार
और फवाद खान की इस फैन फॉलोइंग को कैश करेंगी हमारी मैडमजी यानि प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका जो कि फिल्म की फीमेल लीड हैं, अपने अपोज़िट फवाद खान को साइन करना चाहती हैं। और एक बार जो प्रियंका का मन कर जाए तो फिर वो काम कर ही डालती हैं।
ALSO: VALUE: प्रियंका के चार मिनट के डांस की कीमत


Click it and Unblock the Notifications












