..................... Priyanka Chahar Chaudhary wore an excessively short dress Amidst news enmity with Archana Gautam - Hindi Filmibeat

अर्चना संग दुश्मनी की खबरों के बीच प्रियंका चौधरी ने पहनी हद से ज्यादा छोटी ड्रेस, हुश्न का कराया दीदार

Priyanka Chahar Chaudhary

Priyanka Chahar Chaudhary: सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी मनोरंजन जगत का एक फेमस चेहरा हैं। प्रियंका चाहर चौधरी हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में आ जाती हैं। फिलहाल तो अंकित गुप्ता की खास दोस्त प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhary) अपने बोल्ड अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की बेहद प्यारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी का बोल्ड अवतार-

अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली टीवी जगत की क्वीन प्रियंका चाहर चौधरी बैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा ही खुद से जुड़ी अपडेट, फोटोज, वीडियो या दूसरी जानकारी साझा करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को हमेशा रिप्लाई देते हुए उनका हाल-चाल जानते हैं।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी की कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में हद से ज्यादा छोटे कपड़े पहनकर प्रियंका ने अपने चाहने वालों के दिलों में आग लगा दी। इन तस्वीरों को देखने वाले एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की छोटी स्कर्ट और ब्रालेट टॉप वाली ड्रेस प्रियंका ने कैरी की हुई है। इसी के साथ मैचिंग कलर की हाई हिल्स पहनकर एक्ट्रेस ने अपने लुक को और भी शानदार बनाया है। साथ ही ड्रेस की मैचिंग की रिंग और बड़े बड़े ईयररिंग्स प्रियंका के लुक में चार चांद लगे रहे हैं।

प्रियंका की अर्चना संग दोस्ती हुई खत्म-

बिग बॉस 16 की अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी घर में सबसे अच्छे दोस्त थे। शो में उनके बीच कुछ बड़े झगड़े भी हुए लेकिन दोस्ती बहुत मजबूत थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करती थीं। हालांकि हाल ही में खुलासा हुआ कि अर्चना ने अपनी बीएफएफ प्रियंका को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों की इस लड़ाई के बारें ज्यादा तो कुछ सामने नहीं आय़ा है परंतु प्रियंका चाहर चौधरी ने इसको लेकर बयान दिया है कि वह बच्ची है और उसका व्यवहार समझ नहीं आता है। वहीं अर्चना ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X