शाहिद की जिंदगी में प्रियंका की वापसी
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर की रीयल लाईफ जोड़ी फिर फिर बन गई है। दरअसल प्रियंका शाहिद की ज़िंदगी में वापस आ गई हैं। जी हां ब्रेकअप के बाद शायद दोनों को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने अपने प्यार को एक और मौका देने का फैसला लिया है।
यह मुमकिन हुआ है बैंकॉक में जहां दोनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए गए हैं। अब दोनों को बैंकॉक में साथ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों एक ही होटल में रुके हैं और साथ-साथ जिम भी जाते हैं।
शाहिद से ब्रेकअप के बाद प्रियंका काफी डिप्रेस थीं लेकिन अब वह काफी खुश नजर आ रही हैं। शाहिद ने भी अपनी गलती मान ली है और अब दोनों प्यार की दूसरी बारी शुरु कर रहे हैं। भई हम तो इतना ही कहेंगे कि इनके प्यार को किसी की नज़र न लगे।


Click it and Unblock the Notifications