प्रियम्वदा और गौरव की बेवकूफी
डेली सोप 'मेरी डोली तेरे अंगना' के कलाकार प्रियम्वदा सावंत और गौरव खन्ना के बीच एक छोटी सी बात को लेकर अनबन हो गई और उसका परिणाम ये हुआ कि दोनों ने आपस में बात ही करनी बंद कर दी.
सूत्रों के अनुसार गौरव ने प्रियम्वदा के बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ कह दिया जो प्रियम्वदा को रास नही आया और वो झगड़ पड़ी.
प्रियम्वदा के झगड़ने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इस से पहले इस शो के एक्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर अजय यादव के साथ भी प्रियम्वदा का जमकर झमेला हो चुका है. उसपर मीडिया में ये झगड़ा इतना उछल गया था कि अजय को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी.
जब प्रियम्वदा और गौरव से इस बारे में बात की गईतो दोनों ही बात को टाल गए. इस शो के प्रोड्यूसर का कहना है की डेली सोप का माहौल बहुत ही गहमा-गहमी भरा होता है. और ऐसे छोटे-मोटे झगडेतो चलते ही रहते हैं.
गौरतलब है कि श्वेता तिवारी और शेजान खान भी इस बात का एक अच्छा उदाहरण हैं.


Click it and Unblock the Notifications