Wynk Girl हो गई है बेहद बोल्ड, तस्वीरें देख यकीन नहीं कर पाएंगे बेहद बदल गई है मासूम विंक गर्ल!

priya prakash

साउथ एक्ट्रेस, विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ही सीन से रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी। अपनी आंखों को विंक कर प्रिया ने युवा दिलों का सांसों को रोक दिया था। एक बार फिर अपने दिलकश अंदाज के लिए प्रिया चर्चा में हैं। पिछले तीन-चार सालों में एकदम बदली हुई सी प्रिया को एक नजर में देखकर पहचान पाना मुश्किल होगा कि ये वही विंक गर्ल है जो रातों-रात जवां दिलों की धड़कन बन गई थीं।

आपको बता दें, प्रिया प्रकाश वारियर मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, और हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा मॉडल और प्लेबैक सिंगर भी हैं जिन्हें 2018 में गूगल पर 'मोस्ट सर्च पर्सनालिटी' का खिताब मिला था। आज के समय में प्रिया साउथ इंडियन सिनेमा का जाना पहचाना नाम है और वह इंडियन लुक में भी उतनी ही खूबसूरत लगती है जितनी की वेस्टर्न ड्रेस में।

31 वर्षीय प्रिया के लुक्स में काफी बदलाव आया है वे पहले से काफी हॉट, ग्लैमरस, स्टाइलिश और बोल्ड हो गई है। प्रिया की फोटो ना सिर्फ इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं बल्कि उनकी कातिलाना अदाएं भी फैंस को खूब भाती हैं।

विंक गर्ल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले तो कहीं फोटोशूट तो कहीं मस्ती करती उनकी तस्वीरें तो कहीं फैंस को घायल करती तस्वीरों से भरा पड़ा है। प्रिया की कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिससे आपकी रातों की नींदें उड़ जाएंगी।

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर के सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की भी कमी नहीं है उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

प्रिया प्रकाश वारियर ने हॉट लुक से यह तो साबित कर दिया है कि वे सिर्फ आंखों से ही फैंस को अपना दीवाना नहीं बना सकती बल्कि अपने हुस्न के जलवे दिखा कर भी फैंस को आसानी से अपना कायल बना सकती हैं।

प्रिया वारियर की तस्वीरें ऐसी है जो ना सिर्फ मासूमियत से भरी हैं बल्कि बोल्डनेस का तड़का भी लगा रही हैं। यही कारण है कि उनकी एक-एक तस्वीर पर लाखों लाइक और कमेंट आते हैं।

प्रिया की तस्वीरों को देखकर अब तक आप समझ गए होंगे कि प्रिया इंटरनेट पर सनसनी फैलाने में आज भी कोई कसर नहीं छोड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X