LEAKED: क्या ऐसा होगा 'प्रेम रतन धन पायो' का क्लाइमैक्स!

[गपशप] 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज हुए एक महीने हो चुका है और अब लोगों के दिमाग से धीरे धीरे फिल्म का खुमार भी उतर रहा है। लेकिन अब फैंस को इंतजार है सलमान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का। इस फिल्म को लेकर काफी बातें सामने आ रही हैं।

 prem ratan dhan payo

बहरहाल, सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर का लुक और किरदार कैसा होगा, यह तो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। अब अफवाह के अनुसार फिल्म का क्लाईमैक्स भी लीक हो गया है।

SURPRISE: अगले महीने होगा 'प्रेम रतन धन पायो' स्पेशल धमाका.. इंतजार!

बता दें, 'प्रेम रतन धन पायो' कहानी है परिवार की, रिश्तों, गानों, डांस, रोमांस और कुर्बानी की। लेकिन इसका क्लाईमैक्स सूरज बड़जात्या की बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग होगा। जी हां, इस फिल्म का क्लाईमैक्स एक्शन और खून खराबे से भरपूर होगा।

सही सुना आपने.. क्लाईमैक्स में सौतेले भाई बने सलमान खान और नील नितिन मुकेश में जमकर फाइट होने वाली है। शीश महल की बात तो हम आपको बता ही चुके हैं। तो क्लाईमैक्स वहीं शूट होने वाला है। शीश महल में सलमान और नील फुल एक्शन करते दिखेंगे।

PICS: 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर ये करते थे सलमान - सोनम.. साथ साथ!

क्लाईमैक्स में सलमान खान तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक करते दिखेंगे। खैर, अगर यह खबर सच साबित हुई तो कोई शक नहीं कि फिल्म का क्लाईमैक्स धमाल होने वाला है। सलमान खान.... और तलवारबाजी..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X