शाहरूख-सलमान को यूज़ कर रही हैं प्रीति!

 Preity Zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इश्क इन पेरिस से प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही है। नेसवाडिया से ब्रेक अप के बाद प्रीति जिंटा को अपना फिल्मी करियर याद आया है इसलिए वो इस समय दिन रात एक किये हुए हैं।

फिल्म इश्क इन पेरिस में सलमान खान मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे तो वहीं फिल्म बेचने का काम किंग खान करेंगे। अब चूंकि प्रीति दोनों ही खानों की अच्छी दोस्त हैं इसलिए दोनों उनकी मदद को राजी भी हो गये।

लेकिन कहते हैं कि एक दोस्त ही दोस्त की अच्छाई और बुराई जानता है इसलिए प्रीति ने भी अपने दोस्तों को वो ही सौंपा जो दोनों अच्छी तरह से कर सकते हैं। प्रीति ने सलमान से फिल्म में काम करने को कहा क्योंकि प्रीति जानती हैं कि इन दिनों सलमान ही हैं जो सिनेमा घऱों में लोगों को बुला सकते हैं। शाहरूख की पिछली फिल्में बॉक्सऑफिस में चली नहीं हैं इसलिए किंग खान से उन्होंने एक्टिंग नहीं करवाई।

वहीं मार्केंटिंग के मामले में बादशाह खान का जवाब नहीं वो अपनी मार्केंटिंग से सड़ा सामान भी मुनाफे में बेच सकते हैं। जिसका ताजा उदाहरण हैं किंग खान की फिल्म रॉवन जिसने केवल मार्केंटिंग के बदौलत ओवरसीज मार्केट में पैसा कमाया। इसलिए प्रीति नें अपने मित्रों को उनके लायक काम सौंपा है। वाह प्रीति मान गये आपकी स्मार्टनेस को. जिसके चलते आप कर रही हैं सलमान से प्यार..शाहरूख से कारोबार..।

क्लिक करे: सलमान-प्रीति का आयटम नंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X