नेस वाडिया से रिश्ता क्या टूटा, सुधर गयीं प्रीति

इस बात का खुलासा खुद प्रीति ने किया। प्रीति का कहना है कि उन्हें अब लोगों से बात करने में काफी डर लगता है, ना जाने कौन सा फसाना बना दिया जाये। किसी के साथ नाम जोड़ दिया जाये जिसे शायद प्रीति बर्दाश्त ना कर पायें। लेकिन ऐसी तो हमारी चुलबुली प्रीति जिंटा नहीं थीं।
कहते हैं ना कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है, नेसवाडिया से संबंध टूटने के बाद प्रीति जिंटा में ये परिवर्तन देखे जा रहे हैं। चोट खाया इंसान हर कदम फूंक-फूंक कर रखता है। मतलब ये कि प्रीति अब फिर से विवादों में फंसना नहीं चाहती हैं। खैर ज्यादा लोगों से चपड़-चपड़ करना तो अच्छी बात तो होती है नहीं चलिए प्रीति -नेसवाडिया अलग-अलग हो गये ये तो अच्छा नहीं हुआ लेकिन अच्छी बात ये है कि प्रीति जिंटा अब सुधरती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications