नई हीरोइनों से नही डरती प्रीति
बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दस वर्ष से अधिक हो चुके है। अब भले ही उनके पास फिल्मों की संख्या कम हो लेकिन फिर भी निर्माता निर्देशक उन पर भरोसा कर रहे है।
अब तो आए दिन बालीवुड में नई लड़कियों का प्रवेश हो रहा है। ऐसे माहौल में प्रीति को डर लगता है कि नही? इस बारे में प्रीति ने कहा कि कोई न कोई तो आपके बाद तो आएगा ही। जब वे फिल्मों में आई थी तो बहुत सारी हीरोइने उनसे आगे थी। अब दस साल बाद भी कई लोग उनसे पीछे होगे।
उन्होंने कहा कि कुछ समय के बाद आप जिंदगी में कुछ और बेहतर की तलाश में रहते है। बालीवुड में अपनी स्थिति से उन्हें कोई एतराज नही है।


Click it and Unblock the Notifications