तगड़ा Rumor: तय हुई प्रीती ज़िंटा की शादी की तारीख...बाराती हैं...
[गपशप] बॉलीवुड में एक बार फिर शादी का सीज़न आ चुका है या यूं कहिए कि शादी की अफवाहों का। अब गपशप गली की मानें तो प्रीती ज़िंटा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि वो किसी को डेट कर रही हैं और अब सूत्रों की मानें तो प्रीती अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड जीन गुडेनफ के साथ जनवरी 2016 में शादी कर रही हैं।
वैसे आजकल शादी की अफवाहें इतनी ज़ोर पर हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से लेकर प्रियंका चोपड़ा के बैंड बाजा बारात की तैयारी बॉलीवुड कर चुका है। वहीं बिपाशा बसु ने खुद ही ऐसा एक ऐलान कर दिया है जिसके मुताबिक फैन्स के दिल टूटने की कगार पर हैं।
प्रीती ज़िंटा फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं और अपने क्रिकेट करियर पर ही ध्यान दे रही हैं। हालांकि वो अपने काफी अच्छे दोस्त सैफ अली खान के लिए उनकी फिल्म हैप्पी एंडिंग में एक गेस्ट अपीयरेंस करती दिखीं थीं। इसके अलावा वो नच बलिए सीज़न 7 को जज भी करती दिखीं।
वैसे प्रीती ज़िंटा अकेली नहीं हैं जिनकी शादी से सब चौंक गए। हाल फिलहाल में कई सेलिब्रिटी ने अपनी शादी से चौंकाया -


Click it and Unblock the Notifications
