काजोल की एक्टिंग से इम्प्रेस प्रीती
काजोल ने 'माई नेम इज खान' में शाहरुख के साथ एक बार फिर एक्टिंग की है। बॉलीवुड जोड़ियों में नंबर वन शाहरुख-काजोल काफी समय बाद एक दूसरे के साथ आ रहे हैं। काजोल के अभिनय की हमेशा तारीफ हुई है और जिन फिल्मों में किंग खान, काजोल साथ होते हैं, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल जरूर दिखाती है।
लेकिन इस फिल्म में काजोल के अभिनय की तारीफ फिल्म के रिलीज होने से पहले ही शुरू हो चुकी है। काजोल की तारीफ करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा हैं। वैसे बॉलीवुड में हीरोइनें आपस में एक दूसरे की तारीफ करने के बजाय लड़ने-झगड़ने के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। लेकिन प्रीती जिंटा जैसे कुछ अपवाद भी यहाँ पर हैं।
इस समय बॉलीवुड हीरोइनों की जो नयी खेप आ रही है, उनके आपसी ताल्लुकात ज्यादा अच्छे नहीं हैं। वह आमतौर पर छोटी-छोटी बातों को लेकऱ लड़ती रहती हैं। उन्हे बॉलीवुड में मौजूद अपनी दीदियों से सीखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications