#ALERT: एक हीरोइन के लिए लड़ रहे हैं बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स!
ऐश्वर्या राय के लिए बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स लड़ रहे हैं। और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। ऐश्वर्या राय के लिए कई बार कई सुपरस्टार्स लड़ चुके हैं। खैर, पुरानी बातों पर नहीं जाते हैं।
हुआ यूं कि प्रीती ज़िंटा ने अभिषेक बच्चन को ट्विटर पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं बार बार ऐ दिल है मुश्किल का टीज़र देख रही हूं और लग रहा है कि मुझे वापस से ऐश्वर्या से प्यार हो जाएगा।

बस इतनी सी बात थी कि अभिषेक बच्चन ने तुरंत प्रीती को अपनी बीवी से दूर रहने की सलाह दी। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रीती ज़िंटा आज से नहीं बल्कि उस ज़माने से दोस्त हैं जब अभिषेक बच्चन और प्रीती ज़िंटा के अफेयर की खबरें ज़ोरों पर थीं और ये खबर खुद करण जौहर ने उड़ाई थी।
[#TooMuch: तो बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं, बहू नहीं!]
बहरहाल, इतने सालों में भी अगर कुछ नहीं बदला है तो वो है प्रीती ज़िंटा से ऐश्वर्या राय की दोस्ती। हालांकि कई बार ऐसा हुआ जब प्रीती को सलमान और ऐश के बीच चुनना पड़ा और उस दौरान उन्होंने ऐश नहीं सलमान खान को चुना था जिसका ज़िक्र ऐश्वर्या राय ने कई बार किया है।
["शाहरूख - प्रीती सबने चुन ली थी सलमान की दोस्ती" - ऐश्वर्या राय]
हालांकि अब अगर सब कुछ ठीक है तो बढ़िया ही हैं। वैसे ऐ दिल है मुश्किल का टीज़र देख, कई लोगों ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की है। और वो वाकई इस टीज़र में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
प्रीती ज़िंटा ने ऐश्वर्या राय के बारे में कहा कि वो एंजेलिना जॉली हैं। वो कभी बिना खूबसूरत लगे दिख ही नहीं सकती। वो बनी ही हैं खूबसूरती को डिफाइन करने के लिए।
वहीं, एक इंटरव्यू में प्रीती ज़िंटा ने ऐश्वर्या राय के कमबैक के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो जज़्बा देखने के लिए बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म से उनकी बेस्ट फ्रेंड वापसी कर रही है।
बॉलीवुड में हीरोइनों के करियर के बारे में बात करते हुए भी उन्होंने ऐश्वर्या का उदाहरण देते हुए कहा था कि कौन कहता है कि शादी के बाद करियर खत्म हो जाता है। ऐश्वर्या राय को देखिए। खैर आप देखिए ऐश्वर्या राय और प्रीती ज़िंटा की कुछ पुरानी तस्वीरें Ting!


Click it and Unblock the Notifications












