प्रीति और करीना ने की एक दूसरे की तरीफ

इन दोनों की लड़ाई अक्षय कुमार की पार्टी में हुई थी दरअसल कुछ ज्यादा ही बोलने वाली प्रीति ने करीना के उपर कुछ कमेंट्स कह दिये थे, इसके बाद कल हो ना हो में करीना को लिया जाना था लेकिन फिर यह रोल प्रीति को दे दिया गया। इससे बेबो बबली गर्ल से और भी खफा हो गी और तो और करीना ने करन जौहर के चैट शो में यह भी कह दिया कि उन्हें प्रीति पसंद नहीं हैं।
लेकिन लगता है कि ये दोनों अब अपने सारे गिले-शिकवे मिटाना चाहती हैं। तभी तो प्रीति जिंटा ने 'बॉडीगार्ड' देखने के बाद एक सोशल साइट पर न सिर्फ सलमान और करीना की जमकर तारीफ की, बल्कि उन्हें ऑल द बेस्ट भी कहा। इतना ही नहीं, जब प्रीति 'बॉडीगार्ड' का एक्सक्लूसिव शो देखने पहुंचीं, तब भी उन्होंने करीना की तारीफ की।
प्रीति से कमेंट्स पाकर बेबो ने भी अपने शिकवे भुला दिये और यह भी कहा कि 'प्रीति के कॉम्पिलीमेंट सुनकर मैं बहुत खुश हूं। वह बहुत ही अच्छी इंसान हैं।' चलो बॉडीगार्ड के आने से एक बात तो अच्छी हुई कि दोनों के बीच सुलह हो गयी।


Click it and Unblock the Notifications