कुदरत का तोहफा हैं प्रीति: दीपा

By Staff

Deepa Mehta
मशहूर फिल्मकार दीपा मेहता ने अपनी नई फिल्म 'विदेश' में अहम किरदार निभा रही अभिनेत्री प्रीति जिंटा को 'कुदरत का तोहफा' करार दिया है।

दीपा ने शुक्रवार रात संवाददाताओं को बताया, "प्रीति बेहद प्रतिभाशाली हैं और मेरे लिए वह भगवान का उपहार हैं। मैं उनसे मिली तो उनकी सामाजिक जागरूकता और बौद्धिक क्षमता देखकर हैरान रह गई। यही वजह है कि मैंने अपनी फिल्म में उनको चांद के किरदार के लिए साइन किया।"

उन्होंने कहा कि 'विदेश' उनके दिल के बेहद करीब है और इसे बनाने में उन्हें बहुत आनंद मिला।

गौरतलब है कि 'फायर' और 'वाटर' जैसी फिल्में बना चुकीं दीपा की आगामी फिल्म 'विदेश' घरेलू हिंसा की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X