इश्क के लिए प्रीति ले रही हैं ट्रेनिंग

By Priya Srivastava

प्रीति जिंटा ने दोबारा से बॉलीवुड में वापसी कर ली है | यह खबर अब सबको मिल चुकी है | लेकिन कम ही लोगों को यह जानकारी है कि वह अपने फिल्म निर्माण का काम भी शुरू करने जा रही हैं | उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म लव इन पेरिस का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसकी सारी जिम्मेदारियां प्रीति भलीभांति संभाल रही हैं |

खबर है कि वह इन दिनों हॉलीवुड सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर ट्रेसी एंडरसन से लांस एंजिल्स में फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं| एंडरसन ने जेनिफर ग्वानेथ पालत्रो के साथ भी काम किया है| जेनिफर लोपेज जैसी सेलिब्रिटी भी एंडरसन को ही मानती हैं |

ट्रेसी खासतौर से एक तरीके के लिए जाने जाते हैं | जिसे सभी फॉलो करते हैं | सूत्रों का कहना है कि प्रीति फिल्म में एक खास रोल निभानेवाली हैं | वह फिल्म में पारसी का किरदार निभानेवाली हैं | फिल्म में वह बिल्कुल नये अवतार में नजर आनेवाली हैं | अब देखना यह है कि प्रीति का यह कमाल दर्शकों पर क्या कमाल दिखायेगा |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X