मम्मी बनने वाली हैं विद्या..इसलिए आईफा प्रोग्राम किया रद्द ?
जब गर्भवती नहीं तो फिर घोष की फिल्म में कंगना क्यों हैं विद्या?
मालूम हो कि आईफा में भारतीय सिनेमा के प्रोत्साहन के लिए अभिनेत्री विद्या बालन को चुना गया था लेकिन विद्या ने कार्यक्रम के अंतिम वक्त में अपना नाम वापस ले लिया और अब उनकी जगह प्रियंका चोपडा भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हालांकि कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि विद्या ने अपना नाम लेते वक्त कारण का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि विद्या गर्भवती हैं और गर्भ के शुरूआती दिनों में यात्रा करना अच्छा नहीं होता है ना इसलिए विद्या बालन ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।
हालांकि विद्या के बारे में इससे पहले भी खबरें आयी थीं लेकिन तब विद्या ने जोरदार खंडन किया था और कहा था कि जिस दिन उनके जीवन में यह खुशी आयेगी ना वो चिल्ला-चिल्ला कर इस बात का ऐलान करेंगी। खैर देखते हैं विद्या के लिए यह खुशी का दिन कब आता है? और इस बार विद्या इन खबरों पर क्या रियेक्शन देती हैं।
मालूम हो कि विद्या ने साल 2012 दिसंबर में यूटीवी और वाल्ड डिजनी के एमडी सिद्धार्थ राय कपूर के साथ शादी की थी वो सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












