प्रीति के टैटू से डायबटीज

किस्सा कुछ इस प्रकार है कि 'लेडिज़ टेलर" व 'जानी दुश्मन" जैसी फिल्मों से अपना कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री प्रीति भुटानी ने लोखंडवाला मुंबई के एक रेस्टॉरंट में कुछ प्रेसवालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रीति ने हाल में ही अपने शरीर के पिछले भाग में कमर से नीचे एक टैटू भी गुदवाया है।
ज़ाहिर है जब टैटू गुदवाया है तो उसे दिखाना भी ज़रूरी है। दिखाने पर देह का प्रदर्शन होना भी ज़ाहिर है। जब प्रीति की बातचीत खत्म हुई तो पीआरओ ने सुझाया कि प्रीति को जल्द से जल्द वहां से निकल चलना चाहिए।
प्रीति ने इस जल्दबाज़ी का कारण पूछा तो पीआरओ ने कहा, “आपके टैटू को निहारने के चक्कर में पीछे की सीट पर बैठा हुआ शख्स अब तक दस चाय पी चुका है। अब इतनी चाय पीने से डायबिटीज़ होना तो लाज़मी है।“ तब जाकर प्रीति का ध्यान गया कि टैटू दिखाने के चक्कर में उनके कमर के नीचे का वस्त्र कुछ ज़्यादा ही नीचे चला गया है।
प्रीति भले ही मासूमियत से यह कहकर चलती बनें कि 'कोई मुझे देखता है तो मैं क्या करूं' मगर वे इसी तरह टैटू के बहाने अपना शरीर दिखाती रहेंगी तो लोगों पर कुछ न कुछ तो असर पड़ेगा ही...


Click it and Unblock the Notifications