एक दूजे के प्यार में इस कदर दीवाने हुए प्रतीक और ऐमी कि कर ली...
अब तक बॉलीवुड से प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन के अफेयर की ही चर्चा आ रही थी लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल इन दोनों ने शादी कर ली है, यह कैसे हुआ किसी को भी नहीं पता।
दर असल यह जोड़ी फिल्म 'एक दीवाना था' में नजर आ चुकी है। फिल्म की शूटिंग की शुरूआत से ही दोनों के बीच लव अफेयर्स की खबरे आ रही थी। इतना ही नहीं खबर तो यह भी थी कि इन दोनों के हाथ में एक दूजे के नाम का टैटू भी देखा गया था।
लेकिन अब इस जोड़ी के शादी की खबर अ रही है। दरअसल हाल ही में प्रतीक के बांद्रा वाले घर में आया था और कयास लगाई जा रही है कि वहीं उनकी शादी की रजिस्ट्री हुई। दोनों ने पिछले हफ्ते ही शादी की है। वैसे बॉलीवुड में दोनों के लिव इन की बात भी सभी को पता थी। दोनों माउंट मैरी चर्च के पास एक घर किराए पर लिया हुआ है।
हालांकि उनकी शादी की पुष्टि तो नहीं हो पाई है लेकिन उनके प्रवक्ता ने यह कहा कि एक समारोह के दौरान जब फोटोग्राफर ने दोनों के टैटू देखे और पूछा क्या आपने शादी भी कर ली है तो इसके जवाब में प्रतीक ने हां कहा। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा कि वे मजाक कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतीक ने उसी पार्टी में सबके सामने यह कहा कि वो दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। प्रतीक अभी जून में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications