'बॉलीवुड में निकम्मे स्टार बेटे-बेटियों की भरमार है'

उन्होंने फिल्मी सितारों के ज्यादातर बेटे और भतीजों को अयोग्य करार देते हुए कहा, "एक अच्छे अभिनेता को क्यों लेना जबकि आपके पास एक भतीया या भांजा है और यदि आप सितारे बनाना चाहते हैं तो क्यों न परिवार के ही किसी सदस्य को सितारा बनाया जाए? इसलिए पुरुषों के लिए सितारा बनना बहुत मुश्किल है लेकिन चूंकि बॉलीवुड अपनी महिलाओं को फिल्मों में नहीं लाना चाहता इसलिए महिलाओं के सितारा बनने की सम्भावनाएं ज्यादा होती हैं। पुरुष कलाकारों में ज्यादातर अयोग्य भतीजे, भांजे और बेटे होते हैं।"
अभिषेक बच्चन पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कक्कड़ ने कहा, "अभिषेक ने एक के बाद एक लगातार 17 असफल फिल्में दी हैं, लेकिन वह अब भी मजबूती के साथ खड़े हैं। वह अनूठे हैं और उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए।" महोत्सव गुरुवार तक जारी रहेगा। चर्चा का विषय यह था कि मीडिया सितारे बनाता है या जो सितारे हैं उन पर लिखता है और खबरें प्रसारित करता है।


Click it and Unblock the Notifications