बिकिनी पहन बर्फीले पानी में उतरी ये हसीना, लोग बोले- 'तुम्हारी गर्मी से पानी भी गर्म हो जाएगा'

Pragya Jaiswal- साउथ में अपनी फिल्मों से धमाका करने वालीं प्रज्ञा जायसवाल इस वक्त अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैँ। दरअसल प्रज्ञा ने इस वीडियो में अपनी हॉट बॉडी दिखाई है और ये भी दिखाया है कि वो कितनी हिम्मत वाली हैं।
दरअसल उन्होने बर्फीले पानी में सिर्फ बिकिनी पहनकर डुबकी लगा दी है और इसके बाद उनकी चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले रकुल प्रीत सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया था और इसी जगह पर वो ग्लेशियर के पानी से नहाती नजर आईं थीं। प्रज्ञा जायसवाल ने इस दौरान पिंक बिकिनी पहनी थी और काफी सेक्सी लग रहीं थीं।
उन्होने वीडियो के साथ लिखा, ''फायर आइस- एक अविस्मरणीय अनुभव जहां हम सौना (80 डिग्री सेल्सियस) की तीव्र गर्मी के बाद बर्फीले पानी (-15 डिग्री सेल्सियस) में डुबकी लगाते हैं। भावना बिल्कुल उत्साहजनक थी! इसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है, बस आपको इसे अनुभव करने की जरूरत है !! बर्फ में तैरना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है और अपने दोस्तों के साथ इस गतिविधि को करने से यह अनुभव और भी जादुई हो गया है।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और सबसे पहले रकुल प्रीत सिंह ने ही फायर इमोजी पोस्ट की है। इसके अलावा एक ने लिखा, ''आपकी गर्मी से पानी गर्म होगा।'' एक ने लिखा, ''रकुल प्रीत सिंह वीडियो कॉपी किया है।'' एक ने लिखा, ''हरिद्वार में स्नान करो, ज्यादा अच्छा है।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। प्रज्ञा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं दिया है। वर्कफ्रंट पर वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। इस वक्त उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर ऐलान होना बाकी है। देखना ये है कि कब मेकर्स के द्वारा उनकी अगली फिल्म का ऐलान किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications