प्राची के जीतने पर पार्टी देगी एकता
झलक दिखला जा 2 में प्राची देसाई की जीत से सबसे ज्यादा खुश अगर कोई है तो वह एकता कपूर, और हो भी क्यो न! प्राची देसाई आखिरकार एकता के शो में बानी के रुप में ही इतनी प्रशिद्ध हुई है कि इसका पूरा फायदा उसे झलक दिखला जा में हुआ.
यह एक तरह से प्राची से अधिक एकता की जीत है. यही वजह थी कि इस शो में भले ही वह जजों की पहली पसंद न रही हो लेकिन दर्शकों ने उसके पक्ष में अपना मत देकर उसे विजयी बना दिया.
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्राची के साथ संध्या मृदल भी पहुंची थी और उसके नृत्य का प्रदर्शन भी प्राची से ज्यादा बेहतर था, यहां तक कि जजों की पहली पसंद भी वही थी. लेकिन दर्शकों ने प्राची को ही ज्यादा पसंद कर उसे मतदान किया और नतीजे में प्राची को विजयी घोषित कर दिया गया.
प्राची की इस जीत पर उत्साहित होकर एकता कपूर ने अपने नये घर में 21 दिसंबर को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है. यह पार्टी थ्री इन वन होगी यानि कि प्राची के जीत के साथ साथ एक्टर अनुपम भट्टाचार्य और क्रियेटिव डायरेक्टर निवेदिता बासू की विवाह की खुशी में भी रखी गई है.


Click it and Unblock the Notifications