बोल्ड सीन से घबराई प्राची देसाई

फिल्म में प्राची और तुषार कपूर पति पत्नी बने है। उनके बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों को करते समय प्राची को काफी घबराहट हुई।
तुषार ने इस बारे में कहा, "प्राची केवल 20 वर्ष की है और शर्मीली भी। इसी कारण कुछ दृश्यों में उसे समस्या आती है।"
उन्होंने कहा कि प्राची काफी बोलती हैं और ऐसा लगता है कि वह दृश्यों को लेकर सहज नहीं हैं। फिल्म में तुषार प्राची के पति का किरदार निभा रहे हैं।
निर्देशक रूमी जाफरी ने तुषार को हिदायत दी कि वह प्राची के साथ अधिक बात करें ताकि शूटिंग के दौरान दोनों सहज महसूस कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications











